Advertisement
09 March 2023

राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए, जाने किसे कितने वोटों से हराया

ANI

नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल गुरुवार को नेपाल के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए। पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेमबांग को 15,518 वोट मिले।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम ने कहा कि 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों और संघीय संसद के 313 सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। नेपाल में 2008 में गणतंत्र बनने के बाद से यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है। पोडेल, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (माओवादी सेंटर) सहित आठ दलों के गठबंधन के एक आम उम्मीदवार ने संसद के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों का वोट प्राप्त किया।

नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया, "मेरे मित्र राम चंद्र पौडेलजी को राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई।" 78 वर्षीय नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पौडेल का  जन्‍म सितंबर 1944 में हुआ था। वह सालों से नेपाल की सियासत में सक्रिय हैं। 2022 के आम चुनावों में उन्‍हें संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्‍होंने नेपाल में उप प्रधान मंत्री और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। मूलत: नेपाली पोंडेल नेअपनी पढ़ाई त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी।

Advertisement

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं। नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि निर्वाचन की तारीख से पांच वर्ष होगी और एक व्यक्ति को इस पद पर केवल दो कार्यकाल के लिए ही चुना जा सकता है। मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 09 March, 2023
Advertisement