Advertisement
22 September 2016

विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 31 भारतीय विश्वविद्यालय

गूगल

टाइम्स हायर एडुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2016-17 में भारत की तरफ से शीर्ष स्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को मिला है जिसने पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 स्थान की छलांग लगाई है। सूची कल जारी हुई। शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों की सूची में महज दो भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। शीर्ष 400 की सूची में आईआईएससी के अलावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बंबई शामिल है। शीर्ष 200 की सूची में कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। इस वर्ष की सूची में 14 नये विश्वविद्यालय शामिल हैं जिनमें शीर्ष स्थान पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है जो पिछले 12 वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर कायम है। पांच बार शीर्ष पर रहा कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दूसरे स्थान पर है जबकि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, global higher education, record, 31 educational institutions, वैश्विक, उच्च शिक्षा, भारत, विश्व, शीर्ष विश्वविद्यालय, सूची
OUTLOOK 22 September, 2016
Advertisement