Advertisement
06 March 2018

रूस का विमान सीरिया में क्रैश, 32 लोग थे सवार

Symbolic Image

रूस का एक विमान सीरिया के पास क्रैश हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान में 26 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

बता दें कि रूस के विमान क्रैश होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में रविवार को एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान राजधानी के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था। 

लू साराटोव एयरलाइंस का विमान शॉर्ट-हॉल एएन-148 यात्रियों को लेकर यूराल क्षेत्र के ओ‌र्स्क शहर के लिए रवाना हुआ था। यह मॉस्को के बाहरी जिले रामेंस्की में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 65 यात्री (एक स्विस नागरिक भी शामिल) और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गया था। रामेंस्की के अंतर्गत आने वाले आग्र्यूनोवो गांव के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक जलते हुए विमान को आसमान से नीचे गिरते देखा।

TAGS: Russian, 26 passengers, 6 crew, Hmeimim, Syria
OUTLOOK 06 March, 2018
Advertisement