Advertisement
23 September 2020

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल बिल्‍किस दादी का नाम, शाहीन बाग प्रदर्शन का थीं हिस्सा

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल बिल्‍किस दादी का नाम, शाहीन बाग प्रदर्शन का थीं हिस्सा | Time/ Rana Ayyub

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में जो प्रदर्शन हुआ था उसमें एक नाम का जिक्र बहुत बार आया। वह नाम बिल्‍किस बानो दादी का था। अब 82 साल की उन बिल्‍किस दादी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। दादी का नाम टाइम मैग्जीन के 2020 के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

82 वर्षीय बिल्‍किस दादी एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन का जाना-पहचाना चेहरा थीं। दादी बिल्किस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। उन दिनों मीडिया में दादी जाना-पहचाना चेहरा थीं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई बार मीडिया से कहा था कि सरकार जब तक नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक वह शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगी। फिलहाल उन्हें अब उन्हें इंटरनेशनल पहचान मिल गई है।

Advertisement

पीएम मोदी समेत पांच भारतीय शामिल

टाइम मैगजीन ने इस साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर आयुष्मान खुराना समेत पांच भारतीयों को जगह मिली है। इनके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी का नाम भी शामिल भारतीयों की लिस्ट में शामिल है। ये सभी लोग इस साल दुनियाभर में खासा चर्चा में रहे।

TAGS: दुनिया, 100 प्रभावशाली, लोगों, शामिल, बिल्‍किस दादी, नाम, शाहीन बाग, प्रदर्शन, हिस्सा, Shaheen Bagh, Dadi, Time's Top 100, Influential, People
OUTLOOK 23 September, 2020
Advertisement