Advertisement
13 November 2020

लीबिया के तट पर जहाज पलटा , 74 प्रवासियों की मौत

लीबिया के तट पर जहाज पलटा , 74 प्रवासियों की मौत | FILE PHOTO

लीबिया के खोम्स तट के नजदीक प्रवासियों से भरा एक जहाज पलट गया जिसमें कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गयी। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन (आईओएम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक आईओएम ने बताया कि जहाज में करीब 120 लोग सवार थे। लीबियाई तटरक्षक बल और मछुआरों ने करीब 47 लोगों को इस हादसे में बचा लिया। इस हादसे में बचाए गए एक छह माह के बच्चे की कुछ घंटों के भीतर मौत हो गयी। एक अक्टूबर से लेकर अब तक भूमध्यसागर में इस तरह का हुआ यह आठवां हादसा है।

इससे पहले भी जहाज डूबने के हादसे होते रहे हैं। पिछले सप्ताह लीबिया में शुक्रवार को प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब जाने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के मारे गए थे। 16 लोगों को राहतकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। मृतक बच्चों के शव लीबिया के तट पर तैरते हुए मिले।

TAGS: Ship, overturns, Libyan, coast, 74 migrants, dead
OUTLOOK 13 November, 2020
Advertisement