Advertisement
22 May 2018

‘लिटिल लॉयन ऑफ पुचोंग’ बने मलेशिया के पहले सिख मंत्री

भारतीय मूल के गोबिंद सिंह देव को मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मु‌स्लिम बहुल देश के वे पहले सिख मंत्री हैं। 45 वर्षीय देव को कम्युनिकेशन और मल्टीमीडिया मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। शपथ लेने के बाद उन्होंने फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए जल्द कानून बनाने की बात कही है।

महातिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली बारिसन नेशनल गठबंधन सरकार की कैबिनेट में शामिल किए गए देव पुचोंग से सांसद है। उनके समर्थक उन्हें ‘लिटिल लॉयन ऑफ पुचोंग’ कहते हैं। 2008 में वे पहली बार सांसद चुने गए थे। लेकिन, तत्कालीन उप प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर एक हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद संसद से वे निलंबित कर दिए गए थे। इसके बाद 2013 में हुए चुनावों में देव ने और बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

देव के पिता ‌किरपाल सिंह पेशे से वकील थे। वे राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्हें 'टाइगर ऑफ जेलुटंग' कहा जाता था, लेकिन 2014 में एक कार हादसे में उनकी मौत हो गई। देव ने सोमवार को नेशनल पैलेस में शपथ ली। उनकी नियुक्ति पर पंजाबी समुदाय ने खुशी जताई है। मिरी इंडियन एसोसिएशन के प्रेसीडेंट करमबीर सिंह ने कहा,“ पंजाबी समुदाय से आने वाले गोबिंद सिंह को कैबिनेट में देखना सुखद है। यह हमारे समुदाय के लिए खुशी और गर्व का मौका है। यह उनकी योग्यता के साथ-साथ मलेशिया में रहने वाले पंजाबी समुदाय के लोगों को पहचान देने जैसा भी है।”

Advertisement

देव के अलावा भारतीय मूल के एक और सांसद को गठबंधन सरकार में जगह दी गई है। डेमोक्रेटिक एक्‍शन पार्टी के सांसद एम. कुलासेगरन मानव संसाधन मंत्री बनाए गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सिख, मलेशिया, मंत्री, गोबिंद सिंह देव, Sikh, Malaysia, minister, Gobind Singh Deo
OUTLOOK 22 May, 2018
Advertisement