Advertisement
02 January 2019

सोमालिया ने दिया संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजदूत को देश छोड़ने का आदेश

File Photo

सोमालिया सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के राजदूत निकोलस हेयसम पर देश छोड़ने का आदेश दिया है। उन पर देश की संप्रभुता में जानबूझ कर दखल देने का आरोप है।

सोमालिया सरकार ने यह कदम राजदूत के उस बयान के बाद उठाया है जिसमें उन्होंने हालिया हिंसक घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र समर्थित सोमालिया की सुरक्षा सेवाओं की कार्रवाई पर चिंता जताई थी। इसमें अनेक लोग मारे गए थे।

पिछले साल सितंबर में हुए थे नियुक्त

Advertisement

सोमालिया के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि निकोलस हेयसम को देश छोड़ना होगा। अब वह यहां काम नहीं कर सकेंगे। अभी इस कदम को लेकर सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

दक्षिण अफ्रीकी वकील और अनुभवी राजनयिक निकोलस हेयसम इससे पहले सूडान और दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रह चुके हैं। उन्हें सितंबर 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

अमरीका आतंकवाद के लिए कर रहा है कार्रवाई

अमरीका और गठबंधन सेनाएं सीरिया और अफ्रीकी देशों में फैल रहे आतंकवाद के खात्मे के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रहीं हैं| सोमालिया में बोको हरम और अल शबाब जैसे आतंकवादी संगठनों ने आतंक मचा रखा है| इन्हें रोकने के लिए अमरीका लगातार कार्रवाई कर रहा है|

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Somalia, government, ordered, UN, top, envoy, troubled, country, leave, sovereignty
OUTLOOK 02 January, 2019
Advertisement