Advertisement
09 July 2022

प्रदर्शकारियों के घेराव के बाद आवास छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

आर्थिक संकट से जूझ रहे  श्रीलंका में आज विरोधी प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को राजधानी में स्थित आधिकारिक आवास की घेराबंदी की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर फरार हो गए हैं। एक शीर्ष रक्षा सूत्र ने एएफपी को इस बात की जानकारी दी। वहीं, बताया जा रहा है कि कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दरअसल, कोलंबो स्थित राष्ट्रपति आवास को प्रदर्शनकारियों ने दोपहर में घेर लिया है, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर जमकर तोड़फोड़ भी की है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने नेता के इस्तीफे की मांग करते हुए राजपक्षे के आवास पर धावा बोल दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि खुद को खतरे में देख वो मौके पर से भाग निकले।

Advertisement

एएफपी समाचार एजेंसी ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भाग गए हैं क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने निवास को घेर लिया है।

बता दें कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sri Lanka, President Gotabaya Rajapaksa, flees, protesters surround the residence, AFP news Agency, Defence Source
OUTLOOK 09 July, 2022
Advertisement