Advertisement
09 October 2017

रिचर्ड एच थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

रिचर्ड एच थेलर (बांए)

 अर्थशास्त्र के लिए 2017 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर को दिया गया है। इकॉनमिक साइंसेज की कैटेगरी में उन्हें ये अवॉर्ड बिहैवियरल इकॉनमिक्स (व्यवहारपरक अर्थशास्त्र) के लिए मिला है। थेलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताबें लिख चुके हैं।


72 वर्षीय रिचर्ड एच थेलर का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के ईस्ट ऑरेंज में 1945 में हुआ था। उन्हें इकॉनमिक्स को साइकोलॉजी से जोड़ने की दिशा में किए गए काम के लिए यह नोबेल मिला है। उन्होंने लोगों की निर्णय लेने की प्रक्रिया में इकॉनमिक्स और साइकोलॉजी के बीच सामंजस्य बिठाने में योगदान दिया है।

Advertisement


रिचर्ड एच थेलर ने बताया है कि सेल्फ कंट्रोल, सामाजिक वरीयताएं और बौद्धिकता जैसी बातें किस तरह लोगों के निर्णय लेने और बाजार के आउटकम को प्रभावित करती हैं।



नोबेल पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने एक बयान में कहा कि थेलर का अध्ययन बताता है कि किस प्रकार सीमित तर्कसंगता, सामाजिक वरीयता और स्व-नियंत्रण की कमी जैसे मानवीय लक्षण किसी व्यक्ति के निर्णय को प्रक्रियागत तौर पर प्रभावित करते हैं और इससे बाजार के लक्षण पर भी प्रभाव पड़ता है। 

TAGS: nobel prize, economic studies, richard h thaler, behavioural economics
OUTLOOK 09 October, 2017
Advertisement