Advertisement
01 October 2018

जेम्स ऐलिसन, तासुको होंजो को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

TWITTER

सोमवार को प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार-2018 की घोषणा शुरू हुई। चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सबसे पहले की गई। इस बार चिकित्सा के क्षेत्र में यह पुरुस्कार दो लोगों को सामूहिक तौर पर दिया गया। जेम्स पी ऐलिसन और तासुको होंजो को कैंसर थेरेपी की खोज के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

कैंसर के इलाज के क्षेत्र में किया काम

कैंसर की दुर्लभ बीमारी की इलाज के लिए दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी थेरेपी विकसित की है, जिससे शरीर की कोशिकाओं को इम्यून सिस्टम को कैंसर ट्यूमर से लड़ने के लिए मजबूती मिलती है।

Advertisement

इस बार नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल

इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है। पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। स्वीडन में सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा चेहरा माने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक ज्यां-क्लाउड अर्नोल्ट यौन आरोपों और वित्तीय अपराध के आरोपों से घिरे हैं।

इस बार साहित्य का नोबेल नहीं दिए जाने के कारण लोगों की नजरें शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा पर ज्यादा टिकी हैं, जिसकी घोषणा ओस्लो में शुक्रवार को की जाएगी।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: The 2018 Nobel Prize, Physiology or Medicine, James P. Allison, Tasuku Honjo
OUTLOOK 01 October, 2018
Advertisement