Advertisement
26 March 2021

मिस्र में आमने-सामने टकराईं दो ट्रेनें, 32 लोगों की मौत, कई घायल

FILE PHOTO

मिस्र में शुक्रवार को आमने सामने दो ट्रेनों की टक्कर से कम से कम 32 यात्रियों के मारे गए। इसके अलावा इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मिस्र के शहर सोहाग के उत्तर में शुक्रवार को दो ट्रेनों की टक्कर के बाद कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और 66 अन्य लोग घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि घटनास्थल पर 36 एंबुलेंस भेजी गईं  और हताहतों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.

घटनास्थल पर राहत एंव बचाव का कार्य किया जा रहा है। मलबे के नीचे फंसे यात्रियों को ट्रेन के डब्बों से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं।. कहा जा रहा है कि घायलों में से कई लोगों की हालत काफी गंभीर है।

Advertisement

बता दें कि मिस्रवासी नियमित रूप से देश के ढहते सार्वजनिक परिवहन के बारे में शिकायत करते हैं, जहां रेलवे लाइनें खराब तरीके से बनी हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक यहां 1.4 मिलियन से अधिक यात्री प्रतिदिन रेल से यात्रा करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 26 March, 2021
Advertisement