Advertisement
23 September 2019

यूएन में क्लाइमेट चेंज पर बोले पीएम मोदी- हमारी सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

ANI

पीएम मोदी ने न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के क्लाइमेट चेंज समिट को संबोधित किया। यहां पीएम ने पर्यावरण बचाने के लिए भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अब बात नहीं, काम करने का समय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। हमने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है। सोलर पैनल को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर भारत गंभीर प्रयास कर रहा है।

लालच नहीं जरूरत

उन्होंने कहा कि लालच नहीं जरूरत, ये हमारे मार्गदर्शक मूल्य हैं। हम यहां पर केवल गंभीर बातें ही नहीं, साथ ही प्रैक्टिकल अप्रोच के साथ आएं। हम भारत में ट्रांसपॉर्ट सेक्टर में ई-मोबिलिटी पर जोर दे रहे हैं। भारत बायो-फ्यूल मिलाकर पेट्रोल-डीजल को विकसित करने पर काम हो रहा है। हमने साढ़े 11 करोड़ परिवार को गैस कनेक्शन भी मुहैया कराए हैं। उन्होंने कहा कि अतंराष्ट्रीय स्तर पर हमारे सोलर अलायंस से दुनियाभर के 80 देश जुड़ चुके हैं।

Advertisement

जल संरक्षण पर खर्च करेंगे 50 मिलियन डॉलर

पीएम मोदी ने कहा कि हम लोगों ने जल संरक्षण के लिए 'जल जीवन मिशन' की शुरुआत की है। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर भी काम किया है। अगले कुछ सालों मे भारत जल संरक्षण के कामों पर 50 मिलियन डॉलर खर्च करेगा।

महात्मा गांधी से जुड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

24 सितंबर यानी कल पीएम मोदी महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में वह 3 चीजों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पीएम गेट्स फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किए जाएंगे। इसके अलावा पीएम ब्लूमबर्ग के सीईओ से मुलाकात करेंगे।

TAGS: pm modi, UNSG Summit. Climate Change
OUTLOOK 23 September, 2019
Advertisement