Advertisement
11 May 2025

श्रीलंका में भीषड़ सड़क हादसा: बस खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत, 30 घायल

श्रीलंका में एक यात्री बस के चट्टान से फिसलकर गिर जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई तथा 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना मध्य प्रांत के कोटमाले में उस समय घटित हुई जब बस चालक ने पहाड़ी इलाके में बस को बायीं ओर मोड़ने का प्रयास किया।

पुलिस ने हादसे को लेकर जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस 75 यात्रियों को दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगला ले जा रही थी, तभी यह चट्टान से 100 मीटर नीचे गिर गई।

परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल भी हुए।

Advertisement

श्रीलंका में घातक बस दुर्घटनाएं आम बात हैं और अक्सर ये दुर्घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने और खराब रखरखाव वाली सड़कों के कारण होती हैं।

TAGS: Road accident, sri lanka accident, 30 killed in accident
OUTLOOK 11 May, 2025
Advertisement