Advertisement
28 March 2017

यमन में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत

यमन में आत्मघाती हमला, 11 लोगों की मौत | google

सरकारी मीडिया के अनुसार, हमला उस दौरान हुआ जब अल-हौता में विस्फोटकों से भरी हुई एक मिनी बस को सुरक्षाबलों ने सरकारी परिसर में ले जाने से रोका। सुरक्षाबलों ने मिनी बस पर गोलियां चलाई जिसके बाद सेना की वर्दी में आए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई। इस हमले में सभी आतंकवादियों के अलावा छह सुरक्षाबल भी शहीद हो गए हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। इस हमले के बाद ‘अंसार-अल-शरिया’ नामक अलकायदा के स्थानीय गुट ने क्षेत्र में हुए हमले में कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

TAGS: यमन, आत्मघाती हमला, 11 की मौत, Yemen, terror attack, 11 dead
OUTLOOK 28 March, 2017
Advertisement