Advertisement
11 June 2016

मैक्सिको में महिला की इज्‍जत से खेल बाद में उसे और 10 परिजनों को मार डाला

google

काॅक्सकाटलन के मेयर विसेंट लोपेज डी ला वेगा ने बताया कि मारे गये लोगों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और दो लड़कियां शामिल हैं। दो अन्य बच्चे घायल हैं और उनका उपचार तेहुकान के एक अस्पताल में किया जा रहा है। प्यूब्ला राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि पांच गवाह बच गये हैं और सरकार की सुरक्षा में हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि हमलाकर पैदल चलकर दूरदराज के पहाड़ी गांव में पहुंचे और गोलीबारी शुरु कर दी और उसके बाद फरार हो गए।

कार्यालय ने बताया कि दो संदिग्ध हमलावरों की पहचान की गई है लेकिन वे पड़ोसी के ओक्साका राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में भाग गये हैं। कार्यालय ने बताया कि इनमें से एक हमलावर ने मारी गयी एक महिला के साथ बलात्कार किया था।

TAGS: मैैक्सिको, हत्‍या, गोलीबारी, परिवार, बलात्‍कार, rape, murder, mexico, murder, family
OUTLOOK 11 June, 2016
Advertisement