Advertisement
01 June 2019

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, 6 घायल

File Photo

अमेरिका के वर्जीनिया बीच में मास शूटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि यह मास शूटिंग एक नगर पालिका कर्मचारी ने सरकारी बिल्डिंग के भीतर घुसकर की। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की ये घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के लगभग 4 बजे हुई। हांलाकि पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली चलाने वाले शख्स की भी मौत हो गई है, लोकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

कई मंजिलों पर अंधाधुंध गोलीबारी

ममाले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जेम्स सेरवेरा ने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से एक पुलिसकर्मी भी है, लेकिन वह सुरक्षा जैकेट की वजह से बच गया। सेरवेरा ने बताया कि बंदूकधारी ने बिल्डिंग की कई मंजिलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की है। वहीं, वर्जीनिया के मेययर बॉबी डायर ने इस घटना को वर्जीनिया बीच के इतिहास में सबसे विनाशकारी दिन बताया है। 6 घायलों में से पांच को सेंटारा वर्जीनिया बीच जनरल अस्पताल भेजा गया और एक को सेंटारा प्रिंसेस ऐनी अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement

500,000 लोगों की आबादी वाला शहर है वर्जीनिया

दरअसल, वर्जीनिया बीच, वाशिंगटन डीसी से लगभग चार घंटे की दूरी पर वर्जीनिया राज्य में अटलांटिक तट पर 500,000 लोगों की आबादी वाला शहर है। राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि उनकी टीम हालात पर नजर बनाई हुई है।

प्रशासन की ओर से इस घटना के बाद पीड़ितों के रिश्तेदारों को जानकारी देने के लिए एक मिडिल स्कूल में इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। मेडिकल परीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस और अन्य सार्वजनिक सुरक्षाकर्मी घटना स्थल पर शुक्रवार रात तक मृतकों की पहचान करने की कोशिश में लगे रहे।

अमेरिका में कम नहीं हो रही फायरिंग की घटनाएं

अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में डेंवर के एक स्कूल में फायरिंग में 1 बच्ची की मौत और 7 घायल हो गए थे। वहीं इससे पहले लॉस एंजेलिस में शूटिंग की एक घटना हुई थी, जिसमें एक रैपर की मौत हो गई थी। रैपर का नाम निप्से हसल था। रैपर को स्लॉसन एवेन्यू और क्रेन्शॉ बुलेवार्ड के क्षेत्र के नजदीक उसके कपड़े के स्टोर के पास गोली मारी गई। शूटिंग में दो और लोग भी घायल हो गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 12 people killed, 6 injured, gunman, opened fire, municipal centre, US city, Virginia Beach
OUTLOOK 01 June, 2019
Advertisement