Advertisement
04 January 2017

चीन का बड़ा हिस्सा धुंध के आगोश में, 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द

चीन का बड़ा हिस्सा धुंध के आगोश में, 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत की राजधानी शीजीआआंग के हवाईअड्डे पर आज सुबह तक 164 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द किया गया है। कम दृश्यता के कारण चार विमानों को अन्य हवाई अड्डों पर उतरना पड़ा और 23 विमानों के परिचालन में देरी हुई। बीजिंग यातायात प्रबंधन ब्यूरो के मुताबिक नए साल की छुट्टियों के बाद पहले कामकाजी दिन में धुंध की वजह से बीजिंग में कल सुबह छह एक्सप्रेसवे अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए। राजधानी बीजिंग और 71 अन्य शहर पिछले पांच दिन से धुंध की मोटी चादर में लिपटे हुए हैं तथा आने वाले कुछ दिनों में इस स्थिति के और खराब हो जाने की आशंका है।

TAGS: नया साल, चीन, धुंध, उड़ान, राजमार्ग
OUTLOOK 04 January, 2017
Advertisement