Advertisement
24 March 2017

भूमध्य सागर में करीब 250 लोगों के डूबने की आशंका

google

स्पेनिश संस्था प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स की प्रवक्ता लॉरा लानुजा ने बताया कि उसकी नाव को गोल्फो अजूरो को लीबियाई तट से करीब 15 किलोमीटर दूर रबर की नौकाओं के पास 5 शव तैरते दिखे।

उन्होंने बताया, हमें नहीं लगता कि इसके अलावा कोई दूसरा स्पष्टीकरण हो सकता है कि ये नौकायें लोगों से भरी होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हर नौका में करीब 120-140 लोग सफर कर रहे होते हैं। लानुजा ने कहा कि जो शव मिले हैं वह अफ्रीकी लोगों के हैं जिनकी उम्र 16 से 20 साल के बीच है।

राहत और बचाव कार्य में शामिल इटली के तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने पांच शवों के बरामद होने की पुष्टि की है। शवों को प्रोएक्टिव ग्रुप के जहाज गोल्फो अज्जुरो पर रखा गया है और यह जहाज किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये यहीं तैनात रहेगा।

Advertisement

प्रवासियों से भरी नौका डूबने की घटनाएं आम हैं क्योंकि अक्सर ही मानव तस्कर, इनमें क्षमता से ज्यादा लोगों को बिठा देते हैं।

यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच एक समझौते के बाद ग्रीस जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अब भूमध्य सागर के रास्ते इस ओर आते हैं। प्रवास के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के अनुसार इस वर्ष अब तक भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में 559 प्रवासी की मौत हो चुकी है। वहीं 2016 में कुल 5000 प्रवासियों को इसी प्रयास में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भूमध्‍य सागर, यूरोपीय, डूबना, राहत, बचाव, अफ्रीका, Africa, sea, Europe, mearged, people
OUTLOOK 24 March, 2017
Advertisement