Advertisement
08 November 2016

कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

गूगल

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के पूर्वी क्षेत्र स्थित गोमा के कांगोलीज शहर में मंगलवार को हुए एक भीषण विस्फोट में एक बच्ची की मौत हो गई है, और 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि कांगो में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र मिशन ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय शांति सैनिक गोमा जिले के एक गांव में रोजाना की तरह अपना सैन्य अभ्यास कर रहे थे। उसी समय वहां एक भीषण धमाका हुआ जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई और कम से कम 32 भारतीय सैनिक घायल हो गए। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से जुड़ा हुआ है। कांगो में संयुक्त राष्ट्र की ओर से लगभग 18,000 सैनिक काम करते हैं। वर्ष 1996 से 2003 के बीच कांगो में हुए क्षेत्रीय संघर्षों में लाखों जानें गई हैं। कांगों में दर्जनों हथियारबंद गुट अब भी सक्रिय हैं। यूएन पीस कीपिंग मिशन में अब तक तीन हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई है। इनमें 157 भारतीय सैनिक भी शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, बम धमाका, भारतीय सैनिक, शांतिरक्षक सैनिक, संयुक्त राष्ट्र मिशन, अभ्यास, हथियारबंद गुट, क्षेत्रीय संघर्ष, Democratic Republic of the Congo, Blast, Indian Soldier, Peacekeeping force, United Nation Mission, Practice, Armed Group, Region
OUTLOOK 08 November, 2016
Advertisement