Advertisement
22 June 2020

दुनिया भर में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 4,70,703 लोगों की मौत, ब्राजील में मौत का आंकड़ा 50 हजार

पीटीआइ

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। रविवार को कोरोना वायरस ने संक्रमण का रिकॉर्ड कायम कर दिया। रविवार को दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में 1,83,000 लोग कोविड से संक्रमित हुए। इस वायरस संक्रमण के शुरू होने के बाद 24 घंटे में इस बीमारी की चपेट में आने वालों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। वायरस से संक्रमितों की संख्या अब 90 लाख से अधिक हाे गई है। वहीं चार लाख 70 हजार लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 4,70,703 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,46,067 हो गई है जबकि 48,38,338 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 1,22,247 लोगों की मौत हो गई है और 23,56,657 लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील में सबसे ज्यादा संक्रमण

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इन आंकडों को जारी किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि करीब दो लाख तक के इस संक्रमण में ब्राजील के सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहां 24 घंटे में 54,771 पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद नंबर रहा अमेरिका, जहां 36,617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,400 रही।

Advertisement

अमेरिका इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है। इस संक्रमण से यहां अब तक 23 लाख 56 हजार 655 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक दिन में यहां 26 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं लगभग 200 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा देश है, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार है। ब्राजील में इस महामारी से अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है। दुनियाभर के करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, भारत और ब्राजील से कम है।  

देश

केस

मौत

अमेरिका

23, 56,657

1,22,247

ब्राजील

10,86,990

50,659

रूस

5,84,680

8,111

भारत

4,26,910

13,703

यूके

3,04,331

42,632

स्पेन

2,91,763

27,136

पेरू

2,54,936

8,045

इटली

2,38,499

34,634

जर्मनी

1,91,575

8,962

चिली

2,42,355

4,479


8 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.22 लाख हो चुका है। चीन टॉप-18 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं, भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 470703 people, died, Corona, World, death toll, in Brazil, 50 thousand
OUTLOOK 22 June, 2020
Advertisement