Advertisement
23 June 2020

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंची, अब तक 474,339 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक करोड़ होने वाली है। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से 91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या चार लाख 73 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 49 लाख 16 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया के करीब 66 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 10 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 61 लाख से अधिक है।

रविवार को कोरोना वायरस ने संक्रमण का रिकॉर्ड कायम कर दिया। रविवार को दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में 1,83,000 लोग कोविड से संक्रमित हुए। इस संक्रमण के शुरू होने के बाद 24 घंटे में इस बीमारी की चपेट में आने वालों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा था। वहीं, दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 122,610 लोगों की मौत हो गई है और 2,388,153 लोग संक्रमित हैं।

ब्राजील में सबसे ज्यादा संक्रमण

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब दो लाख तक के इस संक्रमण में ब्राजील के सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहां सोमवार को 24 घंटे में 54,771 पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद नंबर रहा अमेरिका, जहां 36,617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15,400 रही।

अमेरिका इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है। इस संक्रमण से यहां अब तक 23 लाख 88 हजार 153 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 31,496 मामले सामने आए, 363 लोगों की मौत हुई। वहीं ब्राजील में 24,358 मामले सामने आए और 748 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

2,388,153

122,610

ब्राजील

1,111,348

51,407

रूस

5,92,280

8,206

भारत

440,450

14,015

यूके

3,05,289

42,647

स्पेन

2,93,584

28,324

पेरू

2,57,447

8,223

इटली

2,38,720

34,657

जर्मनी

1,92,119

8,969

चिली

2,46,963

4,502


10 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, इरान में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा नौ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन टॉप-20 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 474339 people, died, Corona's grip, around the world
OUTLOOK 23 June, 2020
Advertisement