Advertisement
18 April 2015

लीबिया के पास संघर्ष 21 लोग मारे गए

लीबिया के पास संघर्ष 21 लोग मारे गए | गूगल

वहीं, संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता के लिए देश की प्रतिद्वंद्वी संसदों ने मोरक्को में बैठक की। यह बैठक अशांति को खत्म करने के लिए एकीकृत सरकार का गठन करने के प्रयासों पर केंद्रित थी।

सरकार समर्थक बलों का संघर्ष शुक्रवार को तजोरा में इस्लाम समर्थक फज्र लीबिया मिलिशिया गठबंधन के लड़ाकों से हुआ। यह इलाका राजधानी त्रिपोली के 30 किलोमीटर पूर्व में है।

अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बलों ने मिलिशिया शिविर पर हमला किया। यह हमला राजधानी का नियंत्रण दोबारा हासिल करने के लिए एक नई कोशिश के तहत किया गया।

Advertisement

सरकार समर्थक सैन्य सूत्र ने बताया,  तजोरा में 14 सैनिक, फज्र लीबिया के चार लड़ाके और तीन महिलाएं मारी गईं। उन्होंने बताया कि रॉकेट की चपेट में आने से महिलाओं की दुर्घटनावश मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 24 लोग जख्मी भी हुए हैं। त्रिपोली में फज्र लीबिया के प्रवक्ता मोहम्मद शमी ने हमले की पुष्टि की लेकिन सरकार समर्थक पक्ष के ज्यादा लोगों के मरने की बात कही। शमी ने कहा,  हमला करने वाले बलों के 32 सदस्य मारे गए हैं।

TAGS: लीबिया, त्रिपोली, मोरक्को, मोहम्मद शमी, फज्र लीबिया, दुनिया
OUTLOOK 18 April, 2015
Advertisement