Advertisement
07 August 2016

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने पहली बार उड़ान भरी

दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट ने पहली बार उड़ान भरी | google

बाद में एक ब्रिटिश कंपनी ने इसे एयरलैंडर के रूप में विकसित किया और इसे आम लोगों के इस्तेमाल लायक बनाया है। एयरलैंडर 4,000 फीट की ऊंचाई पर 148 किमी प्रति घंटा की रफ्तार उड़ सकता है। इसकी लागत 2.18 अरब रुपए आई है। एयरलैंडर मौजूदा सबसे बड़े विमान (एयरबस 380) से 50 फीट बड़ा है। एयरलैंडर की मदद से सर्वे या अन्य शोध के लिए लगातार कई दिन तक हवा में रहा जा सकता है।

सैन्य के साथ ही पर्यटन के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है। इसका कार्गो और पैसेंजर फ्लाइट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एयरलैंडर एक बार में करीब 10 हजार टन वजन ढो सकता है। यह हेलिकॉप्टर की तरह एक ही जगह से उड़ान भर सकता है।

अधिकांश सतहों से यह उड़ान भर सकता है और लैंड कर सकता है। यह अत्यधिक ठंडे या गर्म मौसम में भी आसानी से उड़ान भर सकता है। वैसे यह 20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। हालांकि परीक्षण के दौरान यह अधिकतम 4 हजार फीट ऊंचाई तक गया। यह एक साथ 48 लोगों को आराम से सफर करवा सकता है।

Advertisement

यह दो हफ्तों तक हवा में टिक सकता है। यह कम शोर करता है, कम प्रदूषण फैलाता है। कार्बन उत्सर्जन भी इसका कम है। हीलियम गैस भरी होने में यह भीतर से सख्त हो जाता है। इसमें भीतर कोई ढांचा नहीं बनाया गया है। इसलिए आसानी से घूमा-फिरा जा सकता है। जिन स्थानों पर विमान नहीं उतर सकता, यह उन स्थानों पर भी आसानी से पहुंच सकता है।

TAGS: एयरक्राफ्ट, कार्डिंगटन, उड़ान, सबसे बड़ा, अमेरिका, अफगानिस्‍तान, aircraft, flight, America, afganistan, cardigton
OUTLOOK 07 August, 2016
Advertisement