Advertisement
08 November 2020

मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता, तो इस शख्स ने शादी के लिए उठाया अनोखा कदम

प्रायः आपने देखा होगा कि शादी से ठीक पहले गर्लफ्रेंड से विवाद के चलते कई लोगों की शादियां टूट जाती हैं। इसकी वजह से कई लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। या गुस्से में अवांछित कदम भी उठा लेते हैं लेकिन ब्राजील में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसके बाद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला ब्राजील का है जहां शादी से ठीक पहले व्यक्ति का अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने खुद की ही शादी कर ली।

बता दें कि दोनों ने पहले सगाई कर ली थी मगर विवाद के बाद गर्लफ्रेंड ने उससे नाता तोड़ लिया। गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने के बाद भी शख्स डिप्रेशन में नहीं गया और उसने खुद की शादी करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि इस विवाह में शख्स के करीबी और रिश्तेदार शामिल हुए।

Advertisement

डिओगो रबेलो और विटोर ब्यूनो ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। जिसके बाद सितंबर 2020 में उनकी शादी होने वाली थी। यहां तक की शादी के लिए तैयारियां काफी व्यक्त पहले ही पूरी हो चुकी थी। मगर काफी वक़्त से चल रहे विवाद के चलते उन दोनों के बीच जुलाई में ब्रेकअप हो गया। बहरहाल 33 वर्षीय डिओगो रबेलो ने बाहिया के एक रिसॉर्ट में खुद के साथ शादी के बंधन में बंध गए और इस दिलचस्प शादी में उनके करीबी और रिश्तेदार भी शामिल हुए। अब डिओगो रबेलो का यह वीडियो 'आई डू' सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: डॉ डिओगो रबेलो, आई डू, ब्राज़ील, Dr Diogo Rabelo, I DO, BRAZIL
OUTLOOK 08 November, 2020
Advertisement