Advertisement
17 March 2017

पाक के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा चीन

पाक के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाएगा चीन | google

पाकिस्तान के सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा पर यहां जनरल कमर जावेद बाजवा ने कल सेंटल मिलिटी कमीशन के तहत आने वाले ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के प्रमुख जनरल फंग फेंघुई से मुलाकात की। बाजवा ने चीन के कार्यकारी उप प्रधानमंत्री झांग गाओली, सेंट्रल मिलिटी कमीशन के उपाध्यक्ष जनरल फैन चांगलांग और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कमांडर जनरल ली झाउचेंग से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक रक्षा सहयोग और परस्पर हित के दूसरे मुद्दों पर चर्चा की।

फंग ने कहा कि सर्वकालिक सामरिक साझेदारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में बदलाव किया है। चीनी सेना में काम कर चुके सैन्य विशेषज्ञ सांग झांगपिंग ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को बताया कि बातचीत से चीन और पाकिस्तान के बीच सैन्य आदान-प्रदान और बढ़ेगा और उनमें गहराई आएगी जबकि इस दौरान सैन्य तकनीक के क्षेत्र में नए सहयोग पर भी चर्चा संभव है।

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, विमान रोधी मिसाइलों, जहाज रोधी मिसाइलों और मुख्य युद्धक टैंकों के निर्माण को चीन की मंजूरी भी इसके एजेंडे में है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच सैन्य सहयोग को भी और बढ़ाया जाएगा खासकर हथियारों और आतंकवाद विरोधी क्षेत्र में। (एजेंसी)

TAGS: पाकिस्तान, चीन, मिसाइल, लड़ाकू, विमान, सहयोग, कमर
OUTLOOK 17 March, 2017
Advertisement