Advertisement
02 April 2017

कोलंबिया में भूस्खलन से 206 की मौत, कई घर खत्म हुए

google

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोग हाल में दक्षिण अमेरिका के प्रशांत की ओर आई बाढ़ के पीड़ित हैं। इससे पेरू और इक्वाडोर में भी कई लोगों की जान गई है।

सेना की आरे से पेश की गई इलाके की तस्वीरों में दक्षिणवर्ती कोलंबिया के मोकोआ शहर में घर, पुल, वाहन और पेड़ों के बह जाने के बाद लकड़ी एवं मिट्टी के मलबे के ढेर दिख रहे हैं।

भूस्खलन 40,000 की आबादी वाले एमेजन बेसिन क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को देर रात आया था।

Advertisement

कोलंबिया के रेड क्रास प्रमुख सीजर यूरूएना ने एएफपी को बताया, ताजा मिली रिपोर्ट के अनुसार 206 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 202 घायल हैं, 220 लापता और 17 इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

कोलंबिया के राष्‍ट्रपति हुआन मनुएल सांतोस ने मोकोआ को दौरा कर घने वन क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। एएफपी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोलंबिया, भू स्‍खलन, 205 मौत, हादसा, Columbia, flood, 205 death, incident
OUTLOOK 02 April, 2017
Advertisement