07 June 2016
चीन की नास्तिक कम्युनिस्ट सरकार ने रोजे पर लगाया बैन
चीन की नास्तिक कम्युनिस्ट सरकार ने रोजे पर लगाया बैन | google
सरकार के कई मंत्रालयों द्वारा इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस में लिखा है, ‘पार्टी के सदस्यों, स्टूडेंट्स और छोटे बच्चों को रमजान में रोजा रखने की इजाजत नहीं है।’ यहां तक की इन लोगों को रमजान के महीने में मस्जिद में घुसने की इजाजत ना देने पर भी बात चल रही है। जिन जगहों पर बैन लगा है उसमें जिनियांग इलाका शामिल है। यहां करीब एक करोड़ मुसलमान रहते हैं। इसमें से ज्यादातर उईगहुर जाति के हैं। यह इलाका कभी स्वायत्त हुआ करता था, जिस पर बाद में चीन का राज हो गया। अपनी आजादी के लिए यहां के लोगों और सेना के बीच झड़प चलती रहती है।