Advertisement
25 March 2020

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित, दुनिया भर में 16,000 से ज्यादा लोगों की मौत

FILE PHOTO

ब्रिटिश मीडिया ने अभी-अभी रिपोर्ट किया है कि प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को कोरोना के खतरे को देखते हुए बकिंघम पैलेस से शिफ्ट कर दिया गया था। विश्व स्वास्थ्य संघठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,72,000 से अधिक हो गई है। वहीं 16,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी दैनिक कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले COVID-19 मामलों की संख्या 3,32,930 थी, जिसमें 14,509 लोगों की मौत की बात सामने आई थी।

कुल मामलों की संख्या 3,72,757 तक पहुंच गई है जिसमें अधिकांश यूरोप में दर्ज किए गए हैं। यहां कुल 1,95,000 से अधिक मामले सामने आयेे हैं। जबकि वैश्विक मृत्यु का आंकड़ा 16,231 तक पहुंच गया है, जिनमें से 10,000 से अधिक मौतें यूरोपीय क्षेत्र में हुई हैं।

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र 96,580 पुष्ट मामलों और 3,502 मौतों के बाद दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

अमेरिका बन सकता है महामारी का बड़ा केंद्र

इससे पहले डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सीओवीआईडी -19 मामलों की बढ़ती संख्या के साथ वह कोरोना वायरस महामारी का नया उपरिकेंद्र बन सकता है। डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने मंगलवार को जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यूरोप अभी भी महामारी का केंद्र है, लेकिन अमेरिका में मामलों में" बहुत बड़ा इजाफा "हुआ है।"

तेज गति से फैल रही है ये महामारी

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह किया था कि कोविड-19 महामारी स्पष्ट तौर पर 'तेज गति से फैल रही है'। हालांकि, संगठन ने कहा कि प्रकोप के 'इस रुख को बदलना ' संभव है। संगठन के प्रमुख टेड्रॉस गेब्रयासस ने पत्रकारों से कहा, ' महामारी तेज हो रही है।' उन्होंने कहा, ' पहले मामले से 1,00,000 मामले तक पहुंचने में 11 दिन लगे, दूसरे 1,00,000 मामले पहुंचने में भी 11 दिन लगे और तीसरे 1,00,000 मामले सिर्फ चार दिनों में सामने आए। ' लेकिन उन्होंने कहा, 'हम असहाय नहीं हैं। हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।'

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Confirmed cases, COVID-19, worldwide, 372 000, 16, 000 died, WHO
OUTLOOK 25 March, 2020
Advertisement