Advertisement
18 June 2020

दुनियाभर में कोरोना ने ली 4.5 लाख लोगों की जान, अबतक 84 लाख लोग संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना ने ली 4.5 लाख लोगों की जान, अबतक 84 लाख लोग संक्रमित | एपी

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। कोरोना से संक्रमितों की संख्या अब 84 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं साढ़े चार लाख लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 451,383 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,405,632 हो गई है जबकि 4,415,785 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 119,941 लोगों की मौत हो गई है और 2,234,471 लोग संक्रमित हैं।

अमेरिका में 24 घंटे में 740 लोगों की मौत

अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से हुई 740 मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए लोगों से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने दी है।वर्ल्डोमीटर के अनुसार अमेरिका में कोरोनावायरस से 1 लाख 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितो की संख्या 18 लाख 30 हजार से अधिक हो गई है।

Advertisement

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है। दुनियाभर के करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, भारत और ब्राजील से कम है।  

देश

केस

मौत

अमेरिका

2,234,471

119,941

ब्राजील

960,309

46,665

रूस

553,301

7,478

भारत

367,264

12,262

यूके

299,251

42153

स्पेन

291,763

27,136

पेरू

240,908

7,257

इटली

237,828

34,448

जर्मनी

190,179

8,927

चिली

184,449

3,615


8 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख हो चुका है। चीन टॉप-18 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं, भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है।

 

TAGS: Corona cases, cross, 84 million, worldwide, death toll, in US, 119941
OUTLOOK 18 June, 2020
Advertisement