Advertisement
10 November 2022

मालदीव में बड़ा हादसा, राजधानी माले में भीषण आग से 10 लोगों की मौत, इनमें आठ भारतीय भी शामिल

ट्विटर/एएनआई

मालदीव की राजधानी माले की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ भारतीय भी शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

दमकल सेवा ने कहा कि मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के आवासों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने आग में तबाह हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए हैं।

दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, "हमें 10 शव मिले हैं।" आग बुझाने में लगभग चार घंटे लगे, एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। मालदीव में भारत के राजदूत की तरफ से भी ट्वीट आया है और मदद के लिए उन्होंने फोन नंबर भी जारी किया है।

Advertisement

मालदीव में भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। किसी भी सहायता के लिए एचसीआई से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +9607361452; +9607790701"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Eight Indians, 10 killed, Maldives garage fire, Indian High Commission official, Maldives, Fire, Maldives Fire Incident
OUTLOOK 10 November, 2022
Advertisement