Advertisement
20 April 2024

एलन मस्क का भारत दौरा टला, 21-22 अप्रैल को आने वाले थे टेस्ला सीईओ

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के भारत दौरे का सभी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन मस्क के दौरे में देरी हो रही है। फिलहाल उनका भारत दौरा स्थगित हो गया है। मस्क 21-22 अप्रैल को दो दिनों के भारत दौरे पर आने वाले थे। उन्होंने एक्स पर बताया कि टेस्ला के कामकाज की जिम्मेदारियों की वजह से उनकी भारत यात्रा में देरी हो रही है, लेकिन वह इस साल के आखिर तक यहां आने के लिए वह बहुत ही उत्सुक हैं। इससे पहले खबर थी कि मस्क अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मस्क के पोस्ट से साफ हो गया है कि फिलहाल वह भारत नहीं आएंगे।

टेस्ला इंक ने हाल ही में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी के इस दौर के बाद उनका भारत दौरा काफी अहम माना जा रहा था। वहीं, देश में लोकसभा चुनाव के बीच चल रही रैलियों की वजह से पीएम मोदी भी काफी व्यस्त हैं। मस्क की पीएम मोदी के साथ बैठक अगले हफ्ते की शुरुआत में होनी थी, लेकिन अब उनका भारत दौरा स्थगित हो गया है। भारत में स्टारलिंक को परमिशन देना एलन मस्क के लिए किसी ईनाम से कम नहीं है। चीन के प्रतिरोध को देखते हुए भारत अमेरिकी कंपनी के लिए बड़ा बाजार बनकर उभरेगा।

Elon Musk delays India visit says, "Tesla obligations require visit to be delayed"

Read @ANI Story | https://t.co/jsoPsqSZlR#ElonMusk #India #Tesla pic.twitter.com/ZgRbCseObN
— ANI Digital (@ani_digital) April 20, 2024

Advertisement

दरअसल, 10 अप्रैल को एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था कि वह पीएम मोदी के साथ मुलाकात करना चाहते हैं। इसके कुछ दिन बाद ही मस्क का भारत दौरा होना था। वह भारत ऐसे समय पर आ रहे थे, जब सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफेक्चरिंग पॉलिसी को नोटिफाई किया है। इसके तहत भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत प्रतिबद्ध इलेक्ट्रिक कार कंपनियों को रियायतें दी जा सकेंगी।

TAGS: Elon Musk, India visit, Tesla obligations, India, Tesla
OUTLOOK 20 April, 2024
Advertisement