Advertisement
17 August 2021

अफगानिस्तान संकट:काबुल से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंचा विमान, राजदूत और उनके स्टाफ की भी जल्द होगी वतन वापसी

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हर तरफ अफरातफरी का आलम है। ऐसे में भारत ने भी अपने राजदूत और उनके स्टाफ को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। वहीं 120 से अधिक भारतीय अधिकारियों को लेकर वायुसेना के सी-17 विमान गुजरात के जामनगर पहुंचा। वतन पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 


आज ही भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने काबुल से 120 से अधिक भारतीय अधिकारियों के साथ उड़ान भरी थी। कर्मचारियों को कल देर शाम हवाई अड्डे के सुरक्षित इलाकों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और उनके भारतीय कर्मचारी तुरंत भारत चले जाएंगे।

Advertisement

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान का राज आते ही यहां भगदड़ की स्थिति है। दुनिया भर के लोग अपने देशों को लौटना चाहते हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के ही उदारवादी विचारों के लोग भी देश छोड़ने के लिए बेताब हैं। खासतौर पर महिलाओं में डर का माहौल है और वे तालिबान से बचकर निकलना चाहती हैं। 

इस बीच गृह मंत्रालय ने भी वीजा के नियमों में बदलाव किया है ताकि अफगानिस्तान से आ रहे लोगों को मदद की जा सके। भारत में एंट्री के लिए वीजा की नई कैटिगरी ई-इमजेंसी एक्स-मिस्क वीजा शुरू की गई है। इसके जरिए वीजा के आवेदनों का फास्ट ट्रैक निपटारा किया जा सकेगा।

 

TAGS: अफगानिस्तान, भारत, तालिबान, काबुल, भारतीय दूतावास काबुल, Afghanistan, India, Taliban, Kabul, Indian Embassy Kabul
OUTLOOK 17 August, 2021
Advertisement