Advertisement
30 October 2016

संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनी दीपावली, रौशनी में नहा उठा मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र में पहली बार मनी दीपावली, रौशनी में नहा उठा मुख्यालय | गूगल

रौशनी के पर्व दीपावली को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रौशनी से जगमग कर दिया गया और हैप्पी दीपावली लिखा गया। इस भवन पर प्रकाश की किरणों के जरिये पारंपरिक दीया दर्शाया गया संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, प्रकाश पर्व। पहली बार दीपावली के मौके पर संयुक्त राष्ट्र जगमगाया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, शुभ दीपावली। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दीपावली मनाई, इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष आपको धन्यवाद।

अकबरूद्दीन ने वहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा इस भवन की तस्वीर खींचे जाने और उनके द्वारा जगमगाते संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने अपना फोटो खिंचवाने की तस्वीर भी साझा की। थॉमसन ने भी दीपावली के मौके पर रोशनी में नहाए संयुक्त राष्ट्र भवन की तस्वीर ट्वीट की और लिखा, अंधेरे पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अज्ञानता पर ज्ञान एवं बुराई पर अच्छाई की जीत। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय भवन 29 से 31 अक्तूबर तक दीपावली के उपलक्ष्य में जगमगाता रहेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में दीपावली के महत्व को स्वीकार करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

TAGS: संयुक्त राष्ट्र संघ, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, दीपावली, वैश्विक संस्था, रौशनी, भारतीय राजदूत, सैयद अकबरुद्दीन, पीटर थॉमसन, United Nations, UN Headquarter, Deepawali, World Body, Lights, Indian Ambassador, Syed Akbaruddin, Peter Thomson
OUTLOOK 30 October, 2016
Advertisement