Advertisement
03 November 2020

माली में फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, हवाई हमले में अल-कायदा के 50 आतंकवादी मारे गए

File Photo

फ्रासं ने माली में मंगलवार को आतंकवादी संगठन अल- कायदा पर बड़ी कारवाई करते हुये उनके ठिकानों पर हवाई हमले किये जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए। 

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने बताया कि फ्रांस के बरखाने विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए। श्री पर्ली ने ट्वीट कर कहा, “तीस अक्टूबर को बरखाने सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया जिसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए तथा इस हमले के दौरान उनके उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया।”

उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है। गौरतलब है कि इससे पहले फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 सहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरु किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित, 5000-मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।

Advertisement

दरअसल, पैगंबर कार्टून विवाद को लेकर  फ्रांस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शिक्षक की गला काटकर हत्‍या के बाद अब इसी तरह एक और हत्‍या का मामला सामने आया था। फ्रांस के एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और 2 अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। यह घटना फ्रांस के नीस शहर में हुई। पैगंबर कार्टून विवाद के बाद फ्रांस के विरोध में कई इस्लामिक देश आ गए हैं। इन देशों का आरोप है कि फ्रांस एंटी इस्लाम है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: France, Kill 50 Islamic Extremists In Mali, फ्रांस, माली में अलकायदा के 50 आतंकी ढेर
OUTLOOK 03 November, 2020
Advertisement