Advertisement
18 August 2021

प्रेमिका को था फेल होने का डर, पास कराने के लिए लड़की बन गया बॉयफ्रेंड, फिर हुआ ये

प्रतीकात्मक तस्वीर

लोग मोहब्बत में चांद-तारे तोड़कर लाने की बात तो करते ही हैं, मगर पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में एक शख्स ने ऐसा कुछ किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल गर्लफ्रेंड को परीक्षा में फेल होने का डर था, जिसकी वजह से उसका बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े पहन परीक्षा देने पहुंच गया। शुरुआत में बॉयफ्रेंड की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन परीक्षा के चौथे दिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

लैडबिल की रिपोर्ट के मुताबिक गैस्टर बर्जर विश्वविद्यालय का एक छात्र खादिम म्बौप लड़कियों की हेडस्कार्फ, ब्रा और मेकअप, झुमका पहन कर पर परीक्षा देने पहुंचा था। घंटों की मेहनत के बाद लड़कियों की तरह तैयार को होकर खादिम म्बौप परीक्षा दे रहा था और कुछ देर बाद वह पकड़ा गया।

असल में खादिम म्बौप की गर्लफ्रैंड को परीक्षा में फेल होने का डर सता रहा था। जिसके बाद खादिम म्बौप ने एक प्लान बनाया। म्बौप तीन दिन तक अपनी गर्लफ्रैंड के कपड़े पहनकर परीक्षा देता रहा, लेकिन चौथे दिन मामला तब गड़बड़ हो गया, जब एक निरीक्षक को उसपर शक हुआ।

Advertisement

आईहररार ने बताया कि म्बौप ने गिरफ्तार होने के बाद अपनी 19 साल की गर्लफ्रैंड का खुलासा किया और वह पुलिस को एक लॉज में ले गया, जहां वह (गर्लफ्रैंड) परीक्षा से लौटने का इंतजार कर रही थी। पकड़े जाने पर म्बौप ने कहा कि यह उसकी प्रेमिका के लिए उसका प्यार था कि वह ऐसा करने के लिए मजबूर हो गया। म्बौप और उसकी गर्लफैंड पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पश्चिम अफ्रीका, सेनेगल, लड़की बन बॉयफ्रेंड, west africa, senegal, girl become boyfriend
OUTLOOK 18 August, 2021
Advertisement