Advertisement
04 July 2020

दुनिया भर में कोरोना से 1.11 करोड़ लोग संक्रमित, मरने वालों की संख्या पांच लाख 29 हजार के पार

पीटीआइ

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुरी दुनिया में 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 11 लाख 91 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 29 हजार के पार पहुंच गई है।

अमेरिका में एक दिन में 55 हजार से ज्यादा मामले 

अमेरिका में एक दिन के भीतर 55,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए जो अब तक का रिकॉर्ड है। देश ने नौ दिनों में छठी बार नया दैनिक संक्रमण रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में ज्यादा आबादी वाले राज्यों ने संक्रमण के बढ़े हुए मामलों की सूचना सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस से 1 लाख 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 2,89,0588 हो गई है।

Advertisement

दुनिया में कहां कितने मामले और कितनी मौतें

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 28.90 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, ब्राजील में भी सिलसिला थम नहीं रहा है, यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 41,988 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,264 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

2,890,588

132,101

ब्राजील

1,543,341

63,254

रूस

6,67,883

9,859

भारत

6,49,889

18,669

यूके

2,84,276

44,131

स्पेन

2,97,625

28,385

पेरू

295,599

10,226

इटली

241,184

34,883

जर्मनी

197,000

9,073

चिली

288,089

6,051

 

14 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की और साउथ अरब में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Global, Covid-19, Case, Tally Crosses, 11 Million Mark
OUTLOOK 04 July, 2020
Advertisement