Advertisement
20 May 2017

ईरानः हसन रूहानी की जीत, दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे

google

सुधारवादी और मॉडर्न नजरिया रखने वाले रूहानी को 57 फीसदी मत मिले। 68 वर्षीय रूहानी ईरान के दूसरे देशों के साथ संबंधों को सुधारने की हिमायती रहे हैं।

शुक्रवार को चार करोड़ लोगों ने चुनाव में मतदान किया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 70 फीसदी वोटिंग हुई। लंबी कतारों की वजह से चुनाव अधिकारियों को बैलट जमा करने के लिए आधी रात तक इंतजार करना पडा।

रूहानी के पक्ष में इस अपार जनमत की वजह उनकी 2015 में न्युक्लियर डील मे इस्तेमाल की गई नई नीतियों को माना जा रहा है। उदारवादी रूहानी से ईरानियों को आंतरिक और बाहरी दुनिया में सुरक्षा और अच्छे संबंधों की आशाएं रही हैं।

TAGS: हसन रुहानी, ईरान, राष्‍ट्रपति, चुनाव, hasan ruhani, iran, president, election
OUTLOOK 20 May, 2017
Advertisement