Advertisement
01 July 2016

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी की हत्या

झुनैदाह पुलिस थाना प्रभारी हसन हाजीजुर रहमान ने कहा, श्यामनंद पूजा के लिए फूल एकत्र कर रहे थे कि तभी एक तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ढाका ट्रिब्यून ने उनके हवाले से कहा कि हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। बांग्लादेश में हालिया महीनों में अल्पसंख्यकों, धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों, बुद्धिजीवियों एवं विदेशियों को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से हमले हुए हैं। इससे पहले गिरजाघर के निकट अनजनान हमलावरों ने पांच जून को एक ईसाई कारोबारी की भी इसी प्रकार हत्या कर दी थी। इसी दिन इस घटना से कुछ ही घंटे पहले शीर्ष आतंकवाद रोधी पुलिस अधिकारी की धार्मिक कट्टरपंथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

TAGS: बांग्लादेश, हमलावर, हिंदू पुजारी, हत्या, मुस्लिम बहुल, अल्पसंख्यक
OUTLOOK 01 July, 2016
Advertisement