Advertisement
03 April 2015

2050 तक हिंदू तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे: रिपोर्ट

2050 तक हिंदू तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे : रिपोर्ट | पीटीआइ

पीयू शोध केंद्र की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढ़ेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 4 अरब तक होगी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे सर्वाधिक आबादी वाले होंगे और पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिंदू होंगे। जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हुए हैं वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी 13.2 प्रतिशत होंगे। इसमें कहा गया है, भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगा।

Advertisement

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिमों (2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी) और ईसाईयों (2.9 अरब या 31 फीसदी) के बीच संख्या की समानता होगी जो इतिहास में संभवत पहली बार होगा।

TAGS: हिंदू, आबादी, 2050, इंडोनेशिया, भारत, मुस्लिम, पीयू शोध केंद्र, ईसाई
OUTLOOK 03 April, 2015
Advertisement