Advertisement
10 August 2020

हांगकांग मीडिया टायकून जिम्मी लाइ को किया गया गिरफ्तार, विदेशियों के साथ मिलीभगत का आरोप

AP Photo

हांगकांग में लोकतांत्रिक अधिकारों और आजादी को लेकर चीन के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन जारी है। अब हांगकांग के बिजनेस मीडिया टायकून जिम्मी लाइ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिमी लाइ के सहयोगी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि लाई को सोमवार सुबह शहर के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशियों के साथ मिलीभगत के संदेह पर गिरफ्तार किया गया।

मार्क साइमन ने ट्विटर पर लिखा, "इस समय विदेशी शक्तियों की मिलीभगत के लिए जिमी लाइ को गिरफ्तार किया जा रहा है।" हांगकांग पुलिस ने एक बयान में कहा कि सात लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह पर गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया।

लाइ लोकप्रिय टैब्लॉयड ऐपल डेली के मालिक हैं। हांगकांग में वो लोकतंत्र समर्थक व्यक्ति है और नियमित रूप से चीन के सत्तावादी शासन की आलोचना करते हैं। साइमन ने कहा कि पुलिस ने लाइ और उनके बेटे के घर, साथ ही मीडिया समूह नेक्स्ट मीडिया के अन्य सदस्यों की खोज की, जिसे लाइ ने स्थापित किया था।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Hong Kong, Media Tycoon Jimmy Lai, Security Law, China
OUTLOOK 10 August, 2020
Advertisement