Advertisement
19 July 2022

श्रीलंका के विपक्षी नेता प्रेमदास ने राष्ट्रपति के रेस से वापस लिया अपना नाम, जानें वजह

ट्विटर

श्रीलंका में जारी संकट के बीच राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन करा चुके विपक्षी नेता सजीत प्रेमदास ने मंगलवार को अपना नाम वापस ले लिया। ऐसा उन्होंने अपने प्रतिद्वंंदी को समर्थन देने के लिए किया है।

प्रेमदास ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'अपने देश के बेहतर हालात के व यहां की जनता की खुशी के लिए, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारों की लिस्ट से मैं अपना नाम वापस लेता हूं।' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी डल्लास अलाहाप्परुमा को विजयी बनाने के लिए पूरी मेहनत करेगी।

"I hereby withdraw my candidacy for the position of President": Sri Lanka LoP Sajith Premadasa

(file pic) pic.twitter.com/GjzxZY97qU
— ANI (@ANI) July 19, 2022

Advertisement

दरअसल, पिछले सप्ताह शुक्रवार को श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद विक्रमसिंघे ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को हिंसा और तोड़फोड़ के किसी भी कृत्य से निपटने की शक्ति और स्वतंत्रता दी गई है।

बता दें कि इन दिनों श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश एक तीव्र विदेशी मुद्रा संकट के कारण अपने आवश्यक आयात, ईंधन, भोजन और दवा के लिए भुगतान करने में असमर्थ है। जनता ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी कतारों में लगी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: withdraw, candidacy, position of President, Sri Lanka, Sajith Premadasa, Sri Lanka Crisis
OUTLOOK 19 July, 2022
Advertisement