Advertisement
20 February 2017

समावेशी, संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा ब्रिक्स : चीन

google

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि सितंबर में दक्षिण पूर्व चीन के तटीय शहर शियामेन में आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका) देशों के साझे विकास में ही योगदान नहीं देगा बल्कि अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को भी बढ़ावा देगा। वांग ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष मैते न्कोना मशबेन से रविवार को बीजिंग में मुलाकात की।

सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने आज बताया कि वांग ने चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरे राजनीतिक साझे विश्वास और आपसी लाभकारी सहयोग के फलदायी परिणामों वाले निकट संबंधों की भी प्रशंसा की। भाषा

TAGS: ब्रिक्स-2017, चीन
OUTLOOK 20 February, 2017
Advertisement