Advertisement
28 January 2018

रहने के लिए दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश भारत, जानें कौन है पहले नंबर पर

दुनिया में रहने या रिटायरमेंट के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है। वहीं पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा है।समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार,यह सर्वेक्षण गो बैंकिंग रेट्स ने 112 देशों के बीच किया है। गो बैंकिंग रेट्स ने देशों की रैंकिंग चार प्रमुख मानकों पर तय की है। इसके लिए उसने नमबियो द्वारा ऑनलाइन जुटाए गए आंकड़ों का आकलन किया।

इसमें स्थानीय क्रयशक्ति सूचकांक, किराया सूचकांक, सामान्य उपभोग की वस्तुओं के (ग्रॉसरी) सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मानकों के आधार पर रैंकिंग की गई है।

दुनिया के 50 सबसे सस्ते देशों में किराया सूचकांक में भारत दूसरे नंबर पर है। उससे ऊपर केवल पड़ोसी देश नेपाल का नाम आता है। इसकी मानें तो अन्य देशों के मुकाबले रहने के लिए भारत सबसे सस्ता है। उपभोक्ता सामान और ग्रॉसरी की कीमतों के आधार पर  भी भारत सबसे सस्ता देश है जहां कोलकाता शहर में 285 डॉलर मासिक खर्च में एक अकेला व्यक्ति अपना गुजारा चला सकता है।

Advertisement

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का इस लिस्ट में 14वां स्थान है। इसके अलावा कोलंबिया का 13वां, नेपाल का 28वां और बांग्लादेश ने 40वें क्रम पर जगह बनाई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, cheapest country, live, South Africa, Survey
OUTLOOK 28 January, 2018
Advertisement