Advertisement
18 June 2019

अगले आठ सालों में जनसंख्या के मामले में चीन को भी पछाड़ देगा भारत: यूएन रिपोर्ट

भारत 2027 के आस-पास चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27.3 करोड़ का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही भारत शताब्दी के आखिर तक दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना रह सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग के ‘‘पॉपुलेशन डिविजन’’ ने ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट 2019 हाइलाइट्स (विश्व जनसंख्या संभावना) मुख्य बिंदु’ प्रकाशित किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 30 सालों में विश्व की जनसंख्या दो अरब तक बढ़ने का अनुमान है। 2050 तक जनसंख्या के 7.7 अरब से बढ़कर 9.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है।

विश्व की जनसंख्या होगी 11 अरब

Advertisement

इस अध्ययन के अनुसार विश्व की जनसंख्या इस शताब्दी के अंत तक करीब 11 अरब तक पहुंच जाने की संभावना है। यहां जारी नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक ऊपर बताए गए वैश्विक जनसंख्या में जो वृद्धि होगी उनसे में से आधी वृद्धि भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका में होने की संभावना है।

पहले भी लगते रहे हैं अनुमान

दो साल पहले संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2017 की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि भारत की जनसंख्या लगभग 2024 तक चीन से आगे निकल जाएगी।  2015 में अनुमान लगाया था कि भारत 2022 तक चीन की तुलना में अधिक आबादी वाला बन जाएगा। फिलहाल चीन 143 करोड़ और भारत 137 करोड़ लोगों के साथ लंबे समय से दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश बने हुए हैं। इन दोनों ही देशों में वैश्विक जनसंख्या की क्रमश: 19 और 18 फीसदी आबादी शामिल है।

एजेंसी इनपुट

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, China, world's most populous country, 8 years, UN report
OUTLOOK 18 June, 2019
Advertisement