Advertisement
29 April 2025

मॉस्को में भारतीय समुदाय ने पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम हमले के 26 पीड़ितों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पद्म श्री से सम्मानित एवं ‘इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल स्टडीज एंड रिसर्च’ के भारत केंद्र की प्रमुख तातियाना शौम्यान भी भारतीय दूतावास के खचाखच भरे डी.पी. धर हॉल में भारतीय समुदाय के साथ मौजूद थीं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह 26 लोगों की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में अधिकतर पर्यटक थे।

Advertisement

राजदूत कुमार ने इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलवादी समाज वाले लोकतांत्रिक देश में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है।

उन्होंने आतंकवादी हिंसा की निंदा करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास शांतिपूर्ण तरीके से असहमति जताने के लिए कई मंच हैं।’’

इस कार्यक्रम में ‘ब्रह्म कुमारीज’ संस्था की मॉस्को इकाई की प्रमुख सुधा दीदी भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस अवसर पर शांति का संदेश दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Indian community, Moscow, tribute, Pahalgam victims
OUTLOOK 29 April, 2025
Advertisement