Advertisement
25 February 2017

आईएस के आतंकियों ने की 11 पुलिसकर्मियों की हत्या

आईएस के आतंकियों ने की 11 पुलिसकर्मियों की हत्या | google

जोजान के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद रेजा गफोरी ने आजल खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी कल जब मस्जिद में से निकल रहे थे तब निशाना बनाकर उन पर हमला किया गया।

इस हमले के बारे में जैसे पुलिस कमांडर की पत्नी को इस बारे में जानकारी मिली तो वह फौरन घटनास्थल की ओर दौड़ी जहां उनकी भी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि आईएस से जुड़े आतंकवादी अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन हाल में देश के उत्तर में भी उन्होंने हमले करने शुरू किए हैं। भाषा

TAGS: आईएस, 11 पुलिसकर्मी की हत्या
OUTLOOK 25 February, 2017
Advertisement