Advertisement
05 April 2016

आईएसआईएस की धमकी, लंदन, रोम, बर्लिन सब निशाने पर

आईएसआईएस की धमकी, लंदन, रोम, बर्लिन सब निशाने पर | गूगल

आईएसआईएस का यह वीडियो अलवाद मीडिया की ओर से जारी किया गया है। इसमें चेतावनी दी गई है, अगर कल पेरिस में हुआ...तो कल लंदन, बर्लिन या रोम में होगा। यह संदेश तुम लोगों के लिए है। यह समझ लो कितु म्हारे पास बहुत कम विकल्प हैं। या तो इस्लाम कबूल कर लो या फिर युद्ध का सामना करो।

वीडियो में अरब लहजे वाली अंग्रेजी में आवाज सुनाई दे रही है। इसमें कहा गया गया कि आईएसआईएस के आतंकवादियों ने पेरिस में बमबारी और गोलीबारी की है। उन्होंने कहा, सैनिक पेरिस की सड़कों पर गए और काफिरों का कत्ल किया। यह उस तरफ के देशों के लिए ऐहतियाती संदेश था। आईएसआईएस ने यह धमकी उस वक्त दी है जब एक सप्ताह पहले ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आगाह किया था कि जो भी सामाग्री आईएसआईएस के हाथ लगेगी वह उसी से पश्चिम पर हमला करेगा। पिछले साल नवंबर में पेरिस में हुए हमलों में कम से कम 130 लोग मारे गए थे तथा पिछले दिनों ब्रसेल्स में किए गए हमलों में करीब 32 लोगों की मौत हो गई थी।

TAGS: आईएसआईएस, पेरिस हमला, लंदन, रोम, बर्लिन, इस्लामिक स्टेट, वीडियो
OUTLOOK 05 April, 2016
Advertisement