Advertisement
28 August 2020

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया पद से इस्तीफा, खराब सेहत का दिया हवाला

एएनआई

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने शुक्रवार को इसका औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है।

शिंजो आबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और इस दौरान उन्‍हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। खराब तबीयत के चलते शिंजो के इस फैसले की अटकलें पहले की लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब आबे अस्पताल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है।

बता दें कि बीते सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर लिए। वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था। चीन के खतरे को देखते हुए आबे जापानी सेना को भी मजबूत करने में जुटे हुए थे।  

TAGS: खराब सेहत, जापान के प्रधानमंत्री, शिंजो आबे, इस्तीफा, Japan's PM, Shinzo Abe, he's resigning, health reasons
OUTLOOK 28 August, 2020
Advertisement