Advertisement
27 February 2023

इज़राइल में कथित रूप से लापता हुआ केरल का किसान देश लौटा, भाई से मिली मदद

 

उन्होंने 17 फरवरी से अपनी अनुपस्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि इज़राइल में नई कृषि तकनीकों को समझने के वास्ते पांच दिवसीय यात्रा पूर्ण होने के बाद वह यरूशलम और बेथलहम में पवित्र स्थानों की यात्रा करने चले गए थे।

किसान ने दावा किया कि उन्हें मीडिया की खबरों से उनके लापता होने के विषय में सूचना मिली और उन्हें नहीं पता था कि अब आगे क्या करना चाहिए।

Advertisement

कुरियन ने कहा कि उन्होंने किसी की मदद से अपने परिवार से संपर्क किया अपने सकुशल होने की जानकारी दी। उनके फोन में इंटरनेट या अंतरराष्ट्रीय ‘कॉलिंग’ की सुविधा नहीं थी।

किसान ने कहा कि इसके बाद वह अपने भाई की मदद से भारत लौट आए। कुरियन ने कहा कि उनका वीजा आठ मई तक वैध था और वह अवैध तरीके से वहां नहीं रुके थे।

कथित तौर पर उनके लापता होने के बाद राज्य के कृषि मंत्री ने कहा था कि सरकार इस घटना पर गौर करेगी।

प्रतिनिधिमंडल 12 फरवरी को इज़राइल गया था और अध्ययन खत्म होने के बाद 17 फरवरी से कुरियन का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

(भाषा इनपुट के साथ)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kerala farmer, missing, Israel, returns to country
OUTLOOK 27 February, 2023
Advertisement