Advertisement
09 August 2025

केन्या में बड़ा हादसा, बस पलटने से 21 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे लोग

प्रतिकात्मक

अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई।

न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने बताया बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी पीटर मैना के अनुसार, जैसे ही बस तेज गति से एक गोल चक्कर के पास पहुंची, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और एक 10 साल की बच्ची शामिल है।

Advertisement

केन्या और पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां सड़कें अक्सर संकरी और खस्ताहाल होती हैं और उनमें कई गड्ढे होते हैं। पुलिस अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों को जिम्मेदार ठहराती है।

TAGS: Major accident in Kenya, 21 people died, bus overturning, returning from funeral
OUTLOOK 09 August, 2025
Advertisement